MP NEWS : मॉडलिंग के बहाने नाबालिग को भगाने वाला युवक रतलाम से गिरफ्तार, 3 दिन पहले अपहरण का मामला हुआ था दर्ज

0
196
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : भोपाल से तीन दिन पहले गायब हुई नाबालिग लड़की को ऐशबाग पुलिस ने रतलाम से बरामद कर लिया है। लड़की को भगाने वाले युवक की पहचान विशेष समुदाय से जुड़े व्यक्ति के रूप में हुई है।

MP NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने मॉडलिंग कराने का झांसा देकर नाबालिग को भोपाल से अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर ऐशबाग थाना पुलिस ने तीन दिन पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था।

MP NEWS : पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला कि नाबालिग ने अपना नाम और पहचान बदलकर मुस्लिम नाम अपना लिया था।घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने देर रात से थाने में डेरा डाल दिया। मामला संवेदनशील होने के कारण थाने में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, धर्मस्वतंत्रता अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

READ MORE:Janjgir-Champa : लूट की FIR में मारपीट की धारा लगाने वाले ASI नरेन्द्र डिक्सेना सस्पेंड…

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here