Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh CG News : हाथी की करंट तार से हुई मौत, पुलिस ने...

CG News : हाथी की करंट तार से हुई मौत, पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा

0
87

CG Breaking : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट के संपर्क में आने से एक हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करंट का तार जंगली सुअर के शिकार के लिए लगाया गया था। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की।

घटना तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में मंगलवार दोपहर हुई। बताया जा रहा है कि हाथी करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से मृत हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और वन विभाग मौके पर पहुंचे।

CG Breaking : मामले में वन विभाग ने बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया। इनमें से एक व्यक्ति भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पति है। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

वन विभाग ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए किसी भी तरह के जाल, करंट तार या अन्य खतरनाक उपायों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here