Monday, April 20, 2026
33.1 C
Raipur

M.P News : बरगी डेम में होली का जश्न मातम में बदला, जीरो पॉइंट पर डूबा 25 वर्षीय युवक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी नगर में होली का उत्सव उस समय मातम में बदल गया, जब बरगी डेम के जीरो पॉइंट पर नहाने गया एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार जैन मंदिर के पीछे रहने वाला 25 वर्षीय शैलेश नेमा अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद डेम में नहाने पहुंचा था। इसी दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से डूब गया।

दोस्तों की कोशिश भी नहीं बचा सकी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे यह हादसा हुआ। जैसे ही शैलेश पानी में डूबा, उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन डेम की गहराई और पिचिंग पत्थरों की फिसलन के कारण वे उसे बाहर नहीं निकाल सके।कुछ ही पलों में युवक पानी में ओझल हो गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

सैकड़ों लोगों की भीड़, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर पुलिस चौकी को जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी सरिता पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक डेम में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान जीरो पॉइंट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों का गुस्सा फूटा, चौकी में दिया धरना

जैसे-जैसे समय बीतता गया और युवक का पता नहीं चला, परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आरोप लगाते हुए घाट पर जमकर नारेबाजी की।बाद में परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए और वहां धरना देकर जवाब मांगने लगे।

अधिकारियों ने दी सर्च ऑपरेशन तेज करने की आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी अंजुल मिश्रा और थाना प्रभारी नीलेश दोहरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह फिर से सघन सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Read More : M.P News : रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के घर मनी रंगों की होली, समर्थकों संग खेला गुलाल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगी डेम के जीरो पॉइंट पर अक्सर युवाओं की भीड़ रहती है, लेकिन वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।

न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही बैरिकेडिंग या स्थायी गोताखोरों की व्यवस्था है। लोगों का कहना है कि हर साल ऐसे हादसे सामने आते हैं, फिर भी प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

होली के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे बरगी नगर और आसपास के इलाके को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अब सभी की निगाहें अगले दिन शुरू होने वाले सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

अमेरिका में दिल दहला देने वाली घटना! लुइसियाना में पिता ने 8 बच्चों को मारी गोली

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट...

अक्षय कुमार की वापसी! ‘भूत बंगला’ ने वीकेंड में मचाया तहलका… 3 दिन में 95 करोड़ के पार कलेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म...

भोपाल में 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, सैलरी बढ़ाने की मांग तेज

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में...

बारामती अजित पवार प्लेन क्रैश केस में नया मोड़! रोहित पवार की Zero FIR, CID जांच में शामिल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी...

C.G News : रायपुर में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, आक्रोश रैली के चलते कई रास्ते बंद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजधानी रायपुर में सोमवार, 20 अप्रैल...

मिडिल ईस्ट तनाव चरम पर! ट्रंप की सीधी धमकी- ईरान ने नहीं मानी बात तो तबाही तय

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते...

M.P Weather : मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार अपने तीखे तेवर दिखा रही...

Related Articles

Popular Categories