MP News: टीकमगढ़ इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका पर धोखा देने और ब्लॉक करने का लगाया आरोप

0
43

MP News:जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद एक 22 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने और सोशल मीडिया पर ब्लॉक करने का आरोप लगाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मामला मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के हथेरी गांव का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय रामलखन अहिरवार का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से बातचीत और मुलाकात होती थी। कुछ समय पहले रामलखन रोजगार के सिलसिले में दिल्ली गया था। दिल्ली से गांव लौटने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ने लगी।

Rewa Crime: रीवा में इंस्टाग्राम पर हथियारों की नुमाइश, पहले कट्टे की धमकी दी, फिर 8 राउंड फायरिंग का वीडियो किया अपलोड,बाइक पर खड़े होकर स्टंट भी

MP News: परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, विवाद के बाद युवक काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि युवती ने कथित तौर पर उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गया। घटना से एक दिन पहले वह अपना बैग लेकर घर से निकल गया और देर रात तक गांव और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे रामलखन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उसे सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया गया है। वीडियो पोस्ट होने के कुछ समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

MP News: युवक के घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के पास स्थित प्लांटेशन क्षेत्र में एक महुआ के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मोहनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन, इंस्टाग्राम अकाउंट और वायरल वीडियो को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता, उसमें लगाए गए आरोपों और आत्महत्या के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Rewa Crime: रीवा में इंस्टाग्राम पर हथियारों की नुमाइश, पहले कट्टे की धमकी दी, फिर 8 राउंड फायरिंग का वीडियो किया अपलोड,बाइक पर खड़े होकर स्टंट भी

MP News: पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच के दौरान परिजनों, संबंधित युवती और अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। यदि जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया, व्यक्तिगत संबंधों और मानसिक तनाव से जुड़े गंभीर पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here