Gwalior Railway Station : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, पांच घंटे तक फंसे रहे यात्री, रेलवे की बड़ी…

Parivesh

Gwalior Railway Station : ग्वालियर। यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों को कोच न मिलने से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। हजरत निजामुद्दीन से यशवंतपुर जा रही इस ट्रेन में 100 से अधिक यात्रियों को रेलवे ने अतिरिक्त कोच में कंफर्म टिकट जारी किए थे, लेकिन वह कोच ट्रेन में जोड़ा ही नहीं गया। दिल्ली स्टेशन से ही यात्री परेशान होते रहे—महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे। पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी जब राहत नहीं मिली, तो ग्वालियर पहुंचने पर यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर नारेबाजी की।

Gwalior Railway Station : सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आखिरकार यार्ड में खड़े एक अतिरिक्त डिब्बे को ट्रेन में जोड़ा गया और यात्रियों को उसमें बैठाया गया। लगभग एक घंटे की देरी के बाद ट्रेन को ग्वालियर से रवाना किया गया।

READ MORE : Gwalior Road Accident : सड़क पार करते समय हाइड्रा की चपेट में आए बुजुर्ग की मौके पर मौत…

इस बीच यात्रियों ने कहा कि इतने महंगे टिकट लेने के बाद भी इस तरह की लापरवाही असहनीय है। बच्चों और बुजुर्गों को घंटों खड़े होकर सफर करना पड़ा। वहीं, जब कोच जोड़ा गया तो कुछ यात्रियों ने राहत की सांस ली और ग्वालियर रेलवे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई के लिए तालियां बजाकर धन्यवाद भी दिया।

READ MORE : Gwalior News : चलती गाड़ी में लगी आग, अधिकारी की फैमिली बाल-बाल बची, शॉर्ट सर्किट से हादसा

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *