Indore News: खजराना क्षेत्र में फेब्रिकेशन दुकान में भीषण आग, पास की दुकानें भी चपेट में

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर : खजराना थाना क्षेत्र स्थित शिफा हॉस्पिटल के पीछे फेब्रिकेशन का काम करने वाली एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की 3 से 4 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

Indore News: काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता था ।स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ और क्षेत्रीय पुलिस का दल मौके पर पहुँचा। बचाव कार्य शुरू किया गया और फायर टीम ने लगातार प्रयास करते हुए चार से अधिक पानी के टैंकरों की मदद से आग को नियंत्रण में किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

Indore News: इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया और काफी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। पुलिस ने घटना के कारण और नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *