Jabalpur News :बैरिकेडिंग तोड़कर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने की अंदर घुसने की कोशिश, रिटायर्ड कैप्टन के धर्मांतरण के मामले ने पकड़ा तूल

0
91
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News :जबलपुर/ देबजीत देब : भारतीय सेना की रिटायर्ड कैप्टन के धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विजयनगर से जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ ही पूरे मामले की गहराई की जांच से जांच की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और बेरीकेटिंग तोड़ते हुए स्कूल के अंदर दाखिल होने की कोशिश करते रहे।

Jabalpur News :एक दिन पहले ही जबलपुर के जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबन को पत्नी और बेटे सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल मेबन की बहू आकांक्षा अरोरा ने आरोप लगाया कि शादी से पहले उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसे धर्म के नाम पर प्रताड़ना दी गई।

Jabalpur News :विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल के निर्माण में अवैध कब्जे का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच करने के साथ ही स्कूल की नए सिरे से नाप जोख कर अवैध निर्माण को तोड़ा जाए, इसके लिए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here