Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh ujjain News : तराना में अफवाह के बाद बवाल, आगजनी और पथराव...

ujjain News : तराना में अफवाह के बाद बवाल, आगजनी और पथराव से मचा हड़कंप

ujjain News
ujjain News

ujjain News : उज्जैन : उज्जैन जिले के तराना में गुरुवार रात हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसक रूप में बदल गया। शॉर्ट सर्किट से एक दुकान में आग लगने के बाद शहर में यह अफवाह फैल गई कि अज्ञात लोगों ने जानबूझकर आगजनी की है। इसी अफवाह के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ujjain News : दिन की नमाज के बाद कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं, जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालात तब और बिगड़ गए जब दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान पुलिस से भी बहस की स्थिति बनी।

ujjain News : पथराव की घटना में एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here