Singrauli Muskan Abhiyan : गुम बालिकाओं की तलाश और बच्चों को सुरक्षा की सीख….

Parivesh
Singrauli Muskan Abhiyan

Singrauli Muskan Abhiyan : सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देश पर सिंगरौली पुलिस ने पूरे जोश के साथ “मुस्कान विशेष अभियान” की शुरुआत की है। यह अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य है — गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी सुनिश्चित करना और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, सायबर जागरूकता और आत्म-सुरक्षा की जानकारी देना।

Singrauli Muskan Abhiyan : रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, डीआईजी हेमन्त चौहान, एसपी मनीष खत्री और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में जिलेभर में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में थाना माड़ा और महिला सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने संजय उच्च माध्यमिक विद्यालय माड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों को सायबर अपराध, बाल विवाह, गुड टच-बैड टच, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और महिला हेल्पलाइन 1090, बाल हेल्पलाइन 1098 तथा आपात नंबर 112 के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

READ MORE : Singrauli Crime: सिंगरौली में शराब के नशे में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

इसी तरह थाना मोरवा में हाई स्कूल कुशवई, थाना विंध्यनगर में सरस्वती विद्या मंदिर, थाना सरई में सीएम राज हायर सेकेंडरी स्कूल और महिला थाना में तिहरा स्कूल में भी छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, सायबर सुरक्षा जैसे विषयों पर समझाया गया।

थाना नवानगर और चौकी निवास क्षेत्र में भी पुलिस टीम ने स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद किया, उन्हें बताया कि “डरना नहीं, बताना है” — किसी भी खतरे या संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि “मुस्कान अभियान सिर्फ दस्तयाबी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मन में सुरक्षा और आत्मविश्वास का भाव जगाने की एक सकारात्मक पहल है।

READ MORE : Singrauli News : राखड़ परिवहन से उड़ रही ज़हरीली धूल, बधौरा मुख्य मार्ग बना “यमराज रोड”…

जिलेभर में “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत रोजाना नए स्कूलों में इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे हर बच्चे को यह भरोसा मिल सके कि पुलिस उनके साथ है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *