Singrauli Crime: सिंगरौली में शराब के नशे में पति ने पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Singrauli Crime

Singrauli Crime: सिंगरौली : सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहनी पलहवा टोला में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सूदा बीट अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक मोहन पनाडिया ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी चितरंगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Singrauli Crime: जांच में पता चला कि आरोपी रामबहादुर बैगा ने एकादशी के दिन रात करीब 9:30 बजे घर लौटकर अपनी पत्नी केशकली बैगा को जगाने की कोशिश की। जब पत्नी नहीं जगी, तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसे घसीटकर आंगन में लाकर लाठी से बेरहमी से पीटा। जब उसके पिता राजमन बैगा और भाभी रजेसिया ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। अगले दिन सुबह जब परिवार के लोग उठे, तो उन्होंने पाया कि केशकली की मौत हो चुकी है।

Singrauli Crime: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंहा के निर्देशन में दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और साक्ष्य एकत्र किए, जबकि दूसरी टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सायबर सेल की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपी रामबहादुर बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

Singrauli Crime: इस कार्रवाई में एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम, थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, उपनिरीक्षक सूर्यपाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहन पनाडिया और पुलिस बल के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *