Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh एनएसयूआई ने विदिशा में छात्र संगठन चुनाव कराने की मांग को लेकर...

एनएसयूआई ने विदिशा में छात्र संगठन चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

संवाददाता: दीपक नामदेव/ विदिशा – प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संगठन चुनावों को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग और अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने विदिशा में धरना प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया।

Read News : Airtel Down : देशभर में कॉल और इंटरनेट बाधित, यूजर्स परेशान, OTP भी नहीं मिल रहा

माधवगंज में आम सभा और धरने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन माधवगंज के पास ही पुलिस ने वैरीकेट लगाकर उन्हें रोक दिया। कुछ पदाधिकारियों को थाने ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया और कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खींचतान हुई।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, पूर्व सांसद प्रतापभानू शर्मा, पूर्व विधायक निशंक जैन, जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी सहित अन्य नेता इस प्रदर्शन में शामिल थे। जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी ने आंदोलन की तैयारी की। धरने और आम सभा के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा विभाग की छात्र विरोधी नीतियों की आलोचना की।

Read News : Indore Crime : आरोपी की चप्पल बनी अहम सुराग, हत्याकांड का खुलासा, लूट के बाद कर दी पीड़ित की हत्या

आशुतोष चौकसे, प्रदेश अध्यक्ष: “हम प्रदेश भर के कॉलेजों में छात्र संगठन चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने और छात्र हितों की सुरक्षा के लिए संघर्षरत हैं।”

Share The News
Previous articleAirtel Down : देशभर में कॉल और इंटरनेट बाधित, यूजर्स परेशान, OTP भी नहीं मिल रहा
Next articleMP BREAKING : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार*
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here