Airtel Down : देशभर में कॉल और इंटरनेट बाधित, यूजर्स परेशान, OTP भी नहीं मिल रहा

VIKASH KHALKHO

Airtel Down : नई दिल्ली – देश भर में एयरटेल की सेवाओं में सोमवार दोपहर से व्यापक आउटेज की खबर है। कई यूजर्स कॉल करने और मैसेज भेजने में असमर्थ हैं, जबकि मोबाइल इंटरनेट भी कुछ जगहों पर काम नहीं कर रहा है।

Read News : असम के नागांव में 4.3 तीव्रता का भूकंप, इस माह सातवीं बार झटके महसूस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि कॉल करने पर “Call Failed” का मैसेज आ रहा है। इसके अलावा, Airtel Thanks ऐप से बिना रिक्वेस्ट के OTP भी प्राप्त हो रहे हैं।

Airtel ने अपने प्रवक्ता के माध्यम से कहा कि दिल्ली-एनसीआर में वॉयस कॉलिंग में समस्या आई थी, जिसे ज्यादातर क्षेत्रों में ठीक कर दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर्स अभी भी पूरी तरह से सेवा बहाल करने में जुटे हैं।

Read News : यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग शुरू

यूजर्स का आरोप है कि एयरटेल ने पहले नेटवर्क आउटेज की जानकारी ट्वीट की थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक यह आउटेज दोपहर 3:30 बजे से शुरू हुआ और अब तक कई हिस्सों में समस्या जारी है।

Read News : झांसी में तलाकशुदा ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई तय

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार की समस्या सिर्फ नेटवर्क की कमी नहीं है, बल्कि कई यूजर्स में नेटवर्क स्ट्रेंथ दिखने के बावजूद कॉल और डेटा सेवा बाधित है। कुछ यूजर्स का कहना है कि एयरटेल का Perplexity सब्सक्रिप्शन भी प्रभावित हो रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *