Saturday, August 15, 2026
Home Tech WhatsApp का नया ‘Guest Chat’ फीचर : अब बिना अकाउंट और ऐप...

WhatsApp का नया ‘Guest Chat’ फीचर : अब बिना अकाउंट और ऐप के भी कर सकेंगे चैटिंग

0
143

नई दिल्ली। मैसेजिंग एप WhatsApp अब यूज़र्स के लिए एक बिल्कुल नया और अनोखा अनुभव लेकर आने की तैयारी में है। कंपनी “Guest Chats” नामक एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसके ज़रिए यूज़र्स उन लोगों से भी मैसेजिंग कर सकेंगे, जिनके पास न तो WhatsApp इंस्टॉल है और न ही कोई अकाउंट मौजूद है।

WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.22.13 पर टेस्टिंग के दौर में है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में इसे बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Read More : CG NEWS :पंडित सलिल कृष्ण गुरु कथा वाचक का भव्य स्वागत, पहली बार पहुंचे अपने मामा गांव

WhatsApp का यह नया फीचर यूज़र्स को एक इनवाइट लिंक के माध्यम से किसी नॉन-यूज़र से डायरेक्ट चैट करने की सुविधा देगा। जिन लोगों को इनवाइट लिंक भेजा जाएगा, वे लिंक पर क्लिक करके एक सुरक्षित इंटरफेस के ज़रिए चैटिंग कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें ऐप इंस्टॉल करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

इस इंटरफेस को WhatsApp Web जैसे प्लेटफॉर्म पर पेश किया जाएगा, जो पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा। WhatsApp का दावा है कि इस चैटिंग सुविधा की सिक्योरिटी उन्हीं मानकों पर आधारित होगी, जो रेगुलर यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

Guest Chat फीचर पूरी तरह टेक्स्ट बेस्ड होगा। इसमें गेस्ट यूज़र फोटो, वीडियो, GIF, वॉयस मैसेज या कॉलिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा यह सुविधा केवल वन-ऑन-वन चैट तक ही सीमित रहेगी, यानी ग्रुप चैट की सुविधा इसमें नहीं मिलेगी।

Read More : Stock Market : अमेरिकी टैक्स अटैक से हिला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक फिसला

तकनीकी जानकारों का मानना है कि WhatsApp इस फीचर के माध्यम से उन लोगों को भी अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ना चाहता है, जो अब तक ऐप इंस्टॉल नहीं करना चाहते थे। यह एक ‘लो फ्रिक्शन एंट्री’ की तरह काम करेगा, जहां बिना रजिस्ट्रेशन के भी यूज़र चैटिंग अनुभव ले सकेंगे।

Read More : Balod News : अवैध कब्जे पर कब चलेगा सुशासन का बुलडोजर? प्रशासन की सुस्ती से लोग परेशान

फिलहाल कंपनी ने ‘Guest Chat’ फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि बीटा वर्जन पर इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह सुविधा जल्द ही पब्लिक यूज़र्स के लिए भी जारी की जा सकती है।

Share The News
Previous articleGwalior News : कमाल की पुलिस … अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर ही दर्ज कर दिया एससी, एसटी एक्ट में एफआईआर
Next articleजन-धन खातों पर RBI की नजर, गांव-गांव लगेंगे फ्री KYC कैंप…..
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here