Katni Accident : तेज रफ्तार कार तालाब में समाई : 2 युवकों की दर्दनाक मौत, दो ने तैरकर बचाई जान…

Parivesh
Katni Accident

Katni Accident : कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। कुठला थाना क्षेत्र के बिलहरी चौकी अंतर्गत लक्ष्मण सागर तालाब के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ऑटो से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तालाब की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पानी में जा गिरी।

Katni Accident : कार में चार युवक सवार थे। हादसे में प्रशांत नायक और विकास तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक चौरसिया और अमन ताम्रकार ने साहस दिखाते हुए खिड़की का शीशा तोड़कर किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।

READ MORE : KATNI NEWS: कटनी में भीषण हादसा: तेज रफ्तार स्कूल वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंटा, CCTV में कैद घटना

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों मृतकों की जान जा चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

READ MORE : Katni Air Pollution : पटाखों के धुएं से विज़िबिलिटी हुई कम, शहर की वायु गुणवत्ता खराब…

जानकारी के अनुसार, मृतक प्रशांत नायक भाजपा युवा मोर्चा के बिलहरी मंडल अध्यक्ष थे और टेंट व्यवसाय से जुड़े थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *