Datia News: किसानों से जुड़ी लापरवाही पर कार्रवाई: दतिया में दो पटवारी निलंबित

Sanjay Sahu
MP BREAKING

Datia News: दतिया जिले में किसानों से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतना दो पटवारियों को भारी पड़ गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्कांत राणा और मनोज कुमार को निलंबित कर दिया है। कृष्कांत राणा को फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही के चलते, जबकि मनोज कुमार को निर्धारित लक्ष्य तक कार्य नहीं पहुंचाने पर निलंबित किया गया है।

Datia News: कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि किसानों से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर आरोप पत्र प्रस्तुत करें, ताकि आगे की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *