Tikamgarh News : तालाब में डूबे तीन मासूम, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे, पूरे गांव में मातम

Sanjay Sahu
Tikamgarh News

Tikamgarh News : टीकमगढ़/संतोष कुशवाहा : टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के जवाहरपुरा गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के चक्कर में बाकी दोनों भी डूब गए। तीनों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *