Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh Mandapam – स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हॉल बना...

Chhattisgarh Mandapam – स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हॉल बना ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’

Chattisgarh Mandapam : रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर अब ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ कर दिया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने विधिवत अनावरण किया। इस ऐतिहासिक मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम और कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read More : Tikamgarh News : तालाब में डूबे तीन मासूम, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे, पूरे गांव में मातम

समारोह और स्वागत
राजभवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस नाम परिवर्तन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।

Read More : Reva News : रीवा के दरगाह में तोड़फोड़, भगवा झंडा फहराने से तनाव; पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

छत्तीसगढ़ मण्डपम का महत्व
‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत का प्रतीक माना जा रहा है। इसे केवल राजभवन तक सीमित न मानकर, एक आइकॉनिक पहचान के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जोड़ता रहेगा।

Read More : Tikamgarh News : तालाब में डूबे तीन मासूम, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे, पूरे गांव में मातम

इस नामकरण को राज्य की परंपरा और संस्कृति का सम्मान देने वाला कदम बताया जा रहा है, और यह अब छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक प्रतीकों में शामिल हो गया है।

Share The News
Previous articleTikamgarh News : तालाब में डूबे तीन मासूम, एक ही परिवार के थे सभी बच्चे, पूरे गांव में मातम
Next articleCG NEWS : छत्तीसगढ़ के इन गांवों में शराब पीना पड़ेगा महंगा, पकड़ाए तो मिलेगी खौफनाक सजा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here