Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Inspector Transfer List : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों...

Inspector Transfer List : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के तबादले

Dhamtari Police Transfer:
Dhamtari Police Transfer:

Inspector Transfer List : जगदलपुर : बस्तर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जगदलपुर एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक तामेश्वर चौहान को बोधघाट थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि निरीक्षक लीलाधर राठौर को बोधघाट से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक शिवानंद सिंह को करपावंड थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

Inspector Transfer List : इसी तरह निरीक्षक भोला सिंह राजपूत को कोतवाली से हटाकर साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक बसंत खलको को अजाक थाना, निरीक्षक दिलबाग सिंह को यातायात शाखा, निरीक्षक राजकुमारी पांडे को महिला थाना और निरीक्षक सुरीत सारथी को पुलिस कंट्रोल रूम (डीपीसीआर 112) का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक रविंद्र मंडावी और उमेश पाटील को लाइन अटैच किया गया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here