Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG ACCIDENT : स्कॉर्पियो-ट्रेलर भिड़ंत में युवक की मौत, स्कॉर्पियो में फंसे...

CG ACCIDENT : स्कॉर्पियो-ट्रेलर भिड़ंत में युवक की मौत, स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को गैस कटर से बाहर निकालना पड़ा, दो गंभीर घायल

CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : कोरबा : कोरबा में स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उरगा थाना क्षेत्र के तरदा भारतमाला मार्ग पर देर रात हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को गैस कटर से बाहर निकालना पड़ा। घायलों को पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया।

CG ACCIDENT : मृतक की पहचान 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। वहीं घायलों में रायपुर निवासी चंद्र प्रकाश यादव और धमतरी के नागेंद्र साहू शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक निजी कंपनी में काम करते थे और रायपुर से कोरबा के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार यादव पिछले दो साल से रायपुर में काम कर रहा था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here