Saturday, May 23, 2026
31.1 C
Raipur

‘रामायण’ में छाए रणबीर कपूर! एक फ्रेम में दिखे ‘दो राम’… फैन्स हुए भावुक, VFX पर उठे सवाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ के ग्लिम्प्स ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहां एक ओर दर्शक रणबीर कपूर के ‘भगवान राम’ वाले लुक से खुश नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म के CGI और VFX को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

‘दो श्रीराम’ वाला फ्रेम बना चर्चा का केंद्र

टीजर का सबसे चर्चित हिस्सा वह सीन है, जिसमें एक ही फ्रेम में दो ‘राम’ नजर आते हैं। दरअसल, इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल में दिख रहे हैं। इस वजह से एक ही फ्रेम में दोनों को देखकर फैंस भावुक हो गए हैं।

3 बार दिखे साथ-साथ

करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस ग्लिम्प्स में तीन खास मौके ऐसे हैं, जहां रणबीर कपूर और अरुण गोविल एक साथ नजर आते हैं। पहला सीन 58 सेकंड पर, दूसरा 1 मिनट 20 सेकंड पर और तीसरा सबसे क्लियर फ्रेम अंत के करीब देखने को मिलता है।

VFX और CGI पर उठे सवाल

जहां फिल्म की स्टारकास्ट और स्केल की तारीफ हो रही है, वहीं कुछ दर्शकों ने ओवर VFX और CGI को लेकर निराशा जताई है। बैकग्राउंड स्कोर को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

बाकी स्टारकास्ट की भी झलक

ग्लिम्प्स में रवि दुबे, साई पल्लवी और भरत-शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले कलाकारों की झलक भी देखने को मिली है। वहीं अंत में यश के ‘रावण’ अवतार की झलक ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।

पुरानी ‘रामायण’ से तुलना शुरू

रामानंद सागर की ‘रामायण’ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। ऐसे में नई फिल्म की तुलना उस क्लासिक से होना तय माना जा रहा है। खास बात यह है कि जिस समय अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था, तब रणबीर कपूर महज 5 साल के थे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories