Chamoli में सुरंग हादसा! दो ट्रेनें टकराईं, 70 मजदूर घायल

चमोली :  उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार रात 10 बजे एक बड़ा हादसा हुआ। पीपलकोटी में टिहरी हाइड्रो डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन (THDC) की सुरंग में मजदूरों को ले जा रही दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कुल 70 मजदूर घायल हुए हैं, जबकि दोनों ट्रेनों में 108 मजदूर सवार थे।

तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण पीछे से आई ट्रेन ने सामने वाली ट्रेन को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही सुरंग के भीतर अफरा-तफरी मच गई और कई मजदूर ट्रेन के अंदर ही गिर पड़े।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम और स्थानीय प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुँची। घायल मजदूरों को गोपेश्वर जिला अस्पताल और पीपलकोटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में 42 मजदूरों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 को पीपलकोटी अस्पताल में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश को हल्की चोटें आई हैं और कुछ की निगरानी में रखा गया है।

मजदूरों का विवरण

घायलों में ज्यादातर झारखंड और ओडिशा के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार भी अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। परिजनों को भी घटना की सूचना तुरंत दी जा रही है।

टिहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट पर असर

हादसा विष्णुगाड़ पीपलकोटी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरंग में हुआ। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories