Indore News : होटल कर्मचारी की संदिग्ध मौत : खून की उल्टियां करने के बाद गश खाकर गिरा, घटना CCTV में कैद…

0
135
Indore News
Indore News

इंदौर | सदरबाजार के एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारी अचानक खून की उल्टियां करते हुए जमीन पर गिर पड़ा। होटल संचालक ने फौरन उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है, जो होटल में काम करता था।

पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें राजेंद्र अचानक गश खाकर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह साफ नहीं हो पाया है कि मौत बीमारी से हुई या कोई अन्य कारण है। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here