PM Shri Air Ambulance Service : सरकार हर माह खर्च कर रही दो करोड़ 50 लाख रुपये, लाभ उठा रहे सिर्फ 5 मरीज…

Parivesh
PM Shri Air Ambulance Service

1: नेशनल पार्कों में गाइड महंगे, पर्यटकों की जेब पर बोझ

भोपाल। मध्यप्रदेश के नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व घूमना अब महंगा हो जाएगा। वन विभाग ने 1 अक्टूबर से गाइड शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। अब पर्यटकों को गाइड लेना अनिवार्य होगा। चार साल बाद शुल्क में की गई इस बढ़ोतरी के तहत G-1 कैटेगरी के गाइड का शुल्क 600 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये और G-2 कैटेगरी के गाइड का शुल्क 480 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। विभाग ने साफ किया है कि तय शुल्क से अधिक वसूली नहीं की जाएगी। दरअसल, कुछ रिजर्व में गाइड 1500 रुपये तक वसूलते पाए गए थे।

 2 : पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा पर सवाल, भारी खर्च–कम लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा पर हर महीने 2.50 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन मरीजों को इसका फायदा उम्मीद से कम मिल पा रहा है। मई 2024 से अब तक केवल 85 मरीजों को इस सेवा से लाभ मिला है। रीवा जिले के मरीज सबसे ज्यादा लाभार्थी रहे। आयुष्मान योजना से जुड़े हितग्राही निशुल्क इसका उपयोग कर सकते हैं, लेकिन अभी तक केवल 55 में से 17 जिलों के मरीज ही इस सेवा से जुड़े। सरकार को प्रतिमाह एयर एंबुलेंस के तय घंटों का किराया चुकाना पड़ता है, जबकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी इसको लेकर कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *