Despoilment : दबंगों का कहर-स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा हमला, कैश काउंटर से लाखों की लूट

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (33)

Despoilment : बिछिया। राजहंस शिशु विद्यालय, लक्ष्मणपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो छात्रों के बीच के विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे प्राचार्य पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना में प्राचार्य रमेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

Read More : Appointments : तीन राज्यों के हाईकोर्ट को मिले नए न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने 19 नियुक्तियों को दी मंजूरी

पूरा मामला बिछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर स्कूल में दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसे सुलझाने के लिए स्कूल के प्राचार्य रमेश मिश्रा ने मध्यस्थता की कोशिश की। इसी बात से नाराज छात्रों के परिजन और उनके समर्थक, जो कि कथित रूप से हथियारों से लैस थे, स्कूल में घुस आए और प्राचार्य पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

लूटपाट का भी आरोप:
प्राचार्य रमेश मिश्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि हमला करने वाले बदमाशों ने स्कूल के कैश काउंटर में रखे लगभग ढाई से तीन लाख रुपये भी लूट लिए। यह राशि स्कूल की फीस और अन्य शैक्षणिक मदों की संग्रहित राशि थी।

नामजद FIR दर्ज:
घटना की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर नितिन सेन, योगेश साकेत समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का बयान:
बिछिया थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Read More : MP NEWS : सेवाएं दिए बिना ही भुगतान लेकर आम जनता से भी की नैतिक धोखाधड़ी : आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पदस्थ 7 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सेवा समाप्त

पीड़ित ने बताया कि : “मैं छात्रों के बीच का झगड़ा सुलझा रहा था, तभी एक गुट स्कूल में घुस आया और मुझ पर हमला कर दिया। मेरे सिर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। वे लोग कैश काउंटर से रुपये भी ले गए,” – रमेश मिश्रा, प्राचार्य, राजहंस शिशु विद्यालय।

इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और क्षेत्रीय अभिभावकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *