Sunday, June 7, 2026
36 C
Raipur

M.P News : सिंहस्थ कार्यों पर बयानबाजी करना पड़ा भारी! CM ‘मोहन’ की फटकार के बाद बदले विधायक कालूहेड़ा के तेवर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देने वाले बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के सुर अब बदल गए हैं।भोपाल में शीर्ष नेतृत्व की बैठक और फटकार के बाद विधायक ने अपने बयान पर खेद जताते हुए सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया है

सीएम हाउस में हुई अहम बैठक

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा को भोपाल बुलाया गया। यहां उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें सीधे मुख्यमंत्री निवास (CM House) ले जाया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में बाधा डालने और सार्वजनिक बयानबाजी करने पर नाराजगी जताई। सरकार और संगठन ने साफ कहा कि सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में किसी भी तरह की रुकावट या विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read More : M.P News : भोपाल में होली के दिन युवक की हत्या का हुआ खुलासा, पढ़ें और भी आपराधिक घटनाएं

सड़क चौड़ीकरण से शुरू हुआ विवाद

पूरा विवाद उज्जैन के पिपलीनाका और भैरवगढ़ रोड के सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुरू हुआ। सिंहस्थ की तैयारियों के तहत नगर निगम ने करीब 410 घरों को सात दिन में खाली करने का नोटिस दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फैसले से उनके घर और रोजगार दोनों प्रभावित होंगे। इसी मुद्दे को लेकर विधायक कालूहेड़ा ने जनता के बीच जाकर कहा था कि 24 मीटर से ज्यादा सड़क चौड़ी नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।

जनता के दबाव में आया था बयान

नगर निगम के नोटिस के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक कार्यालय का घेराव किया था। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विधायक ने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री को गलत जानकारी देने का आरोप भी लगाया था।हालांकि संगठन की सख्ती के बाद अब उन्होंने अपना रुख बदल लिया है।

अब सिंहस्थ कार्यों में सहयोग का भरोसा

भोपाल में हुई बैठक के बाद विधायक कालूहेड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त किया है और अब सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को निर्णय लेने से पहले स्थानीय जनता से चर्चा कर उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए

इस घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि पिपलीनाका रोड चौड़ीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है और सरकार अपने तय प्लान के अनुसार काम आगे बढ़ाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Chhattisgarh Liqour Scam: सबसे बड़ी कार्रवाई, ढेबर-टुटेजा के 1400 करोड़ की संपत्ति सील

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Illegal Plotting Temri: "खसरा बदला, खेल नहीं!, टेमरी में अवैध प्लाटिंग के पीछे कौन?

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Mungeli CMHO Notice: निजी नर्सिंग होम का संचालन, मुंगेली CMHO और सिम्स डॉक्टर बहन पर उठे गंभीर सवाल

Latest YouTube Shorts

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

Raipur में कैसिनो पर बड़ा छापा! रिसोर्ट में चल रहा था जुआ..

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP Weather Alert: फिर बदलेगा मौसम का खेल! 40 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी

Madhya Pradesh Weather Alert: मध्यप्रदेश मौसम अलर्ट के बीच...

Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन के महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, श्रद्धालुओं से गूंजा परिसर

Nishanebaaz News Desk:  मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories