Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 15 साल की उम्र में भारत के लिए किया इंटरनेशनल डेब्यू

Vaibhav Suryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया। शनिवार (4 जुलाई) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वैभव भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्हें डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने सौंपी। वैभव भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले 122वें खिलाड़ी हैं।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। सचिन ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट से 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

वैभव ने सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड में भी नया इतिहास बनाया है। इससे पहले सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम था, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में 24 सितंबर 2019 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल से डेब्यू किया था। अब वैभव ने उनसे भी कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल कर लिया है।

पिछले कुछ महीनों में वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोरी हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा, जो टी20 क्रिकेट में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है।

आईपीएल के बाद उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह मिली। श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ केवल 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड दौरे पर पहुंचने के बाद से ही वैभव लगातार चर्चा में रहे। बीसीसीआई ने उनके पहले नेट सेशन का वीडियो भी साझा किया था, जिसे क्रिकेट प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें भारत की सीनियर टीम के लिए डेब्यू का मौका मिला।

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तेजी से उपलब्धियां हासिल की हैं, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है। अब इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू के साथ उन्होंने अपने करियर का एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि यह युवा बल्लेबाज आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेलेगा।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories