Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS : भोपाल में बुलडोजर एक्शन: करोड़ों की शासकीय भूमि से...

MP NEWS : भोपाल में बुलडोजर एक्शन: करोड़ों की शासकीय भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र के रातीबड़ थाना अंतर्गत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया है।प्रशासन ने करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। ग्राम भानपुर केकड़िया में सोहेल अली खान द्वारा किए गए 2 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे और तार फेंसिंग को हटाया गया।

MP NEWS : इसी तरह चांद मियां द्वारा ग्राम आबादी क्षेत्र की शासकीय भूमि पर की गई अवैध तारबंदी** को भी प्रशासन ने तोड़ दिया। ग्राम समसगढ़ में मस्जिद के नीचे शासकीय भूमि पर बनाए गए अवैध स्टोर रूम को भी बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

MP NEWS : यह पूरी कार्रवाई प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई, जिसमें अवैध कब्जेदारों को पहले नोटिस दिए गए थे। प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here