Bhopal City Bus Service : सिटी बस सेवा चरमराई, जल्द पूरी तरह बंद होने की आशंका…..

Parivesh
Bhopal City Bus Service

भोपाल। Bhopal City Bus Service : राजधानी की सिटी बस सेवा बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है। 20 जुलाई तक शहर में अधिकांश बस रूटों पर सेवाएं बंद होने जा रही हैं, जबकि अगस्त तक पूरी बस सेवा के ठप पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Bhopal City Bus Service : सूत्रों के अनुसार, बागसेवनिया डिपो में पिछले एक साल से 149 बसें खड़ी-खड़ी खराब हो रही हैं, और वर्तमान में केवल 6 रूटों पर ही सिटी बसें संचालित हो रही हैं। ऐसे में राजधानी के हजारों दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिवहन विभाग और नगर निगम के बीच वित्तीय और तकनीकी मतभेदों के चलते न तो बसों का रखरखाव हो पा रहा है, और न ही सेवा का विस्तार। कई रूटों पर पहले ही संचालन बंद हो चुका है और बाकी बचे रूटों पर भी जल्द बसों के बंद होने की पूरी संभावना है।

शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की यह हालत प्रशासनिक लापरवाही और योजनात्मक विफलता को उजागर करती है। अगर समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला गया, तो भोपाल की सिटी बस सेवा इतिहास का हिस्सा बन जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *