MP NEWS : जहरीले कफ सिरप से एक और बच्चे की मौत, आंकड़ा 17 पहुंचा; कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला…

MP NEWS : भोपाल। मध्य प्रदेश में कथित तौर पर जहरीले कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस मामले में एक और मासूम की मौत की पुष्टि हुई है, जिसके बाद मौत का आधिकारिक आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है। बच्चों की लगातार हो रही मौतों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है और इसे “मासूम बच्चों की हत्या” करार दिया है।

READ MORE : कफ सिरप से हुई मौत पर हरकत में आई कांग्रेस, नौ अक्टूबर को प्रदेश भर में निकलेगा कैंडल मार्च…

MP NEWS : सरकार सिर्फ खानापूर्ति कर रही है

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने समय रहते इस मामले का संज्ञान लिया होता, तो निश्चित तौर पर 6 से 7 बच्चों की जान बचाई जा सकती थी।

कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के हालिया घटनाक्रम का हवाला देते हुए टिप्पणी की कि जब देश में चीफ जस्टिस जैसे सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी का क्या हश्र होगा, यह सोचने वाली बात है।

READ MORE : MP TOP News : एमपी में 2 और जहरीले कफ सिरप मिले, 500 पदों पर SI भर्ती, समेत 5 बड़ी खबरें…

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार इस मामले की गंभीरता को समझे, सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories