Wednesday, October 7, 2026
Home National Kanpur : नशे में महिला क्लर्क से बदसलूकी, डॉक्टर कार्रवाई के घेरे...

Kanpur : नशे में महिला क्लर्क से बदसलूकी, डॉक्टर कार्रवाई के घेरे में — कांशीराम अस्पताल भेजा गया चिकित्सक

कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान एक डॉक्टर की शर्मनाक हरकत से अस्पताल प्रशासन सकते में है। कांशीराम अस्पताल से प्रशिक्षण पर आए एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर शिवम ने नशे की हालत में महिला क्लर्क के साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि उन्होंने महिला क्लर्क का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टर शिवम को तत्काल कांशीराम अस्पताल वापस भेज दिया गया। साथ ही इस मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More : CG NEWS : शराब के नशे में रेलवे फाटक बंद कर सोता रहा गेटमैन, 45 मिनट तक खड़े रहे लोग, हुआ निलंबित….

कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि डॉक्टर शिवम ने अपनी गलती स्वीकार की है और माना है कि उन्होंने नशे में यह हरकत की। उन्होंने कहा कि फिलहाल डॉक्टर शिवम लखनऊ के एक केंद्र में नशे से संबंधित इलाज करा रहे हैं।

वहीं, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता और अशोभनीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पर आने वाले किसी भी डॉक्टर या कर्मचारी द्वारा इस तरह की हरकत दोहराई गई तो शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।

Read More : Bilaspur High Court : हवाई सुविधा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला….

अस्पताल प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर शिवम के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल दोनों जगहों पर डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here