Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : शराब के नशे में रेलवे फाटक बंद कर सोता...

CG NEWS : शराब के नशे में रेलवे फाटक बंद कर सोता रहा गेटमैन, 45 मिनट तक खड़े रहे लोग, हुआ निलंबित….

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : जांजगीर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नैला रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। यहां तैनात गेटमैन पोर्टर संतोष कुमार शराब के नशे में धुत होकर फाटक बंद करके अपने कमरे में सोता रहा, जिसके कारण दोनों तरफ के राहगीर 45 मिनट तक फाटक खुलने का इंतजार करते रहे।

READ MORE : Gwalior fraud : मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला से ठगी, लाखों के जेवर लेकर नकली नोट और कंकड़ थमाए, CCTV में कैद हुई वारदात

CG NEWS : दशहरा का बहाना बनाकर टालने की कोशिश

रात करीब 10:20 बजे फाटक बंद था। जब काफी देर तक न तो फाटक खुला और न ही कोई ट्रेन गुजरी, तो परेशान लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आक्रोशित होकर लोग गेटमैन के कमरे तक पहुँचे। खटखटाने पर लड़खड़ाते हुए बाहर निकले गेटमैन संतोष कुमार ने अपनी इस लापरवाही का कारण पूछने पर गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। उसने लोगों को “आज दशहरा है” कहकर टरकाने की कोशिश की। इस दौरान फाटक के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग चुकी थी।

आरपीएफ ने हिरासत में लिया, गेटमैन निलंबित

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद ट्रैफिक आरक्षक ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि गेटमैन को फाटक खोलने के लिए तीन बार सूचना दी जा चुकी थी, लेकिन उसने अनदेखी की। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ चांपा को सूचना दी। आरपीएफ की टीम देर रात नैला फाटक पहुँची और गेटमैन पोर्टर संतोष कुमार को हिरासत में लेकर उसका मुलाहिजा करवाया।

READ MORE : Bilaspur High Court : हवाई सुविधा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला….

अगले दिन, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने नैला स्टेशन का मुआयना किया और ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में लापरवाही बरतने के आरोप में गेटमैन पोर्टर संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस मामले में आगे और कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी संकेत दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here