Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : इंदौर में हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर साथ रखने वाला...

Indore News : इंदौर में हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर साथ रखने वाला सूफियान खान गिरफ्तार

0
146
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : एमजी रोड थाना क्षेत्र में हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ रखने के आरोप में पुलिस ने सूफियान खान को गिरफ्तार किया है। शिकायत युवती के परिजनों ने करणी सेना पदाधिकारियों के साथ थाने में दर्ज कराई।

Indore News : शिकायत के अनुसार, सूफियान कथित तौर पर करीब डेढ़ महीने से युवती को मुसखेड़ी इलाके में किराए के एक कमरे में रखे हुए था। परिजनों का आरोप है कि युवती को राजस्थान के कोटा ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई, जहाँ कथित तौर पर एक एग्रीमेंट के आधार पर शादी भी की गई। परिजनों का यह भी कहना है कि युवती को हिजाब पहनाने और धार्मिक रीति-रिवाज सिखाने का प्रयास किया गया।

Indore News : शिकायत मिलने के बाद एमजी रोड पुलिस ने युवती को बरामद कर पूछताछ की और सूफियान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सूफियान के खिलाफ बाणगंगा थाने में पूर्व से भी एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Indore News : पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या कोई संगठित गिरोह शामिल है। मामला जांचाधीन है और पुलिस ने कहा है कि आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here