Indore News : इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में बदमाशों का उत्पात, देर रात पत्थरबाजी कर तोड़ी कई कारें

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए कॉलोनी में खड़ी कई कारों पर पत्थरबाजी की। दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने कॉलोनी में घुसकर तीन से अधिक कारों के कांच तोड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Indore News : सुबह जब रहवासी जागे तो वाहनों के टूटे कांच देखकर हड़कंप मच गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें दो बाइकों पर चार युवक पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। रेखा माहेश्वरी, धीरज शाह सहित अन्य लोगों की कारों को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *