Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore M.P News : इंदौर में ठेला व्यापारियों का हंगामा, निगम कार्रवाई का...

M.P News : इंदौर में ठेला व्यापारियों का हंगामा, निगम कार्रवाई का विरोध

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में ठेला और सब्जी व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। पूर्वी क्षेत्र के संविद नगर, वार्ड 59 में व्यापारियों ने जब्ती कार्रवाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

जब्ती कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

दरअसल, नगर निगम की टीम सड़क किनारे लगे सब्जी ठेलों को हटाने पहुंची थी। इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में व्यापारी एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और धरना शुरू कर दिया।

रोज़गार पर संकट की बात

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से इस स्थान पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। अचानक की गई कार्रवाई से उनका रोजगार छिन रहा है। छोटे व्यापारी होने के कारण वे रोज कमाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ऐसे में ठेले जब्त होना उनके लिए बड़ा संकट है।

वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जब्ती की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए और उन्हें व्यवसाय के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।

Read more : M.P News : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मचा हड़कंप

निगम का पक्ष

वहीं नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि व्यापारियों को करीब एक साल पहले ही वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट होने के लिए सूचना दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।

पुलिस रही तैनात

प्रदर्शन के दौरान तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रण में रखा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

फिलहाल व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here