chhatarpur-dam-drowning-death: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डैम में डूबे जम्मू से आए दो रिश्तेदार, गांव में पसरा सन्नाटा

chhatarpur-dam-drowning-death: छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित सिंघपुर बैराज डैम में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी समारोह में शामिल होने जम्मू से गांव आए दो युवकों की डैम में डूबने से मौत हो गई। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज सुबह दोनों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक ग्राम दीवान जी का पुरवा, मटौंधा निवासी गोरेलाल अहिरवार के यहां शादी समारोह था। इसमें शामिल होने जम्मू से 10 से 12 युवक गांव पहुंचे थे। शादी की रस्मों के बीच सभी युवक सिंघपुर बैराज डैम में नहाने चले गए। इसी दौरान 21 वर्षीय रोहित अहिरवार और 14 वर्षीय दुलीचंद उर्फ ओम अहिरवार गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

chhatarpur-dam-drowning-death: साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पानी में लापता हो चुके थे। सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक NDRF की टीम ने डैम में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जम्मू से आए रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories