Bacheli News: नगर पालिका बड़े बचेली में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी जयंती, सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

Sanjay Sahu
Bacheli News

Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: बड़े बचेली। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका बड़े बचेली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर शासन के निर्देशों के तहत ‘सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज’ के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Bacheli News: कार्यक्रम में नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाली स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कामगारों एवं समस्त सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सफाई किट प्रदान की गई। इस किट में मुख्य रूप से एप्रोन, मास्क, जूता-मोजा, गमबूट, टोपी और साड़ी वितरित की गई। साथ ही, नगर पालिका द्वारा उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस विशेष आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदानी, पार्षद धनसिंग नाग, विलाशीनी नाग, झीलकी नाग, बिना साहू, श्यामलाल सेठिया तथा विधायक प्रतिनिधि नीलेश पाटले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Bacheli News: कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पी. टी. एम. कृष्णा राव, अभियंता संतोष नेगी सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *