Tuesday, September 1, 2026
Home Crime Rewa Murder: नशे में रिश्तों का कत्ल दादी को बचाने पहुंचे बाबा...

Rewa Murder: नशे में रिश्तों का कत्ल दादी को बचाने पहुंचे बाबा की नाती ने लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Rewa Murder: रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पनवार थाना क्षेत्र के ग्राम चौर (शुक्लान टोला) में शराब के नशे में धुत एक युवक ने पहले अपनी दादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब बुजुर्ग बाबा बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर आरोपी नाती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

दादी से विवाद के बाद बाबा पर किया जानलेवा हमला

Rewa Murder: पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई की शाम ग्राम चौर निवासी शिवम उर्फ शिवा कोल शराब के नशे में घर पहुंचा। घर आते ही उसने अपनी दादी चंद्रकली देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दादी के साथ मारपीट कर दी।

इसी दौरान शोर सुनकर बुजुर्ग नंदलाल कोल अपनी पत्नी को बचाने के लिए पहुंचे। इससे नाराज आरोपी ने अपने ही बाबा पर लाठी से लगातार कई वार कर दिए। हमले में नंदलाल कोल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी भी चोटिल हुईं।

Bhopal Crime: भोपाल में अंधविश्वास का खौफनाक अंत गड़े खजाने के लालच में पिता ने मासूम बेटी की कर दी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया। इलाज के दौरान नंदलाल कोल की मौत हो गई, जबकि घायल महिला का उपचार जारी है।

हत्या का मामला दर्ज, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Rewa Murder: बुजुर्ग की मौत के बाद पनवार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 146/26 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा तथा एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुम्हरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी शिवम उर्फ शिवा कोल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक शोभा सिंह, प्रधान आरक्षक रामभान पटेल, तनय तिवारी, आरक्षक के.के. शर्मा, शंभू बिंद एवं राकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Rewa Fire: रीवा में आधी रात किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

शराब के नशे ने उजाड़ दिया परिवार

Rewa Murder: यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नशे की लत किस तरह परिवारों को तबाह कर रही है। जिस नाती को अपने दादा-दादी का सहारा बनना था, उसी ने नशे के असर में अपने ही बाबा की जान ले ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here