Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : 1.40 करोड़ की सड़क कुछ दिनों में उखड़ी, हाथ...

Bilaspur News : 1.40 करोड़ की सड़क कुछ दिनों में उखड़ी, हाथ से निकल रही डामर की परत

0
95
Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में करोड़ों की लागत से बनी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है। हालात ऐसे हैं कि सड़क की डामर परत हाथ लगाने भर से निकल रही है।

Bilaspur News : स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में सड़क की ऊपरी परत आसानी से उखड़ती दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

Bilaspur News : जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण का ठेका पीडब्ल्यूडी की ओर से ठेकेदार अतुल शुक्ला को दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मुरूम की जगह मिट्टी का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण सड़क समय से पहले खराब होने लगी।

 

Bilaspur News : मामले की जानकारी मिलने के बाद जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच की मांग की।

Bilaspur News : जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण किया गया है। फिलहाल सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here