Niwari News : आदिवासियों से नहीं मिल पाए राज्यपाल : प्रशासन ने रोका रास्ता…

Parivesh
Niwari News

निवाड़ी, मध्य प्रदेश : Niwari News : मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निवाड़ी दौरे के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राज्यपाल का काफिला रास्ते में ही रोक दिया गया, क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने उन्हें आदिवासियों के एक बड़े समूह से मिलने नहीं दिया।

Niwari News : राज्यपाल अपने “आदिकर्मयोगी अभियान” के तहत पृथ्वीपुर जनपद की चंदपुरा ग्राम पंचायत पहुँचे थे। उनका कार्यक्रम ग्रामीणों और आदिवासियों से सीधा संवाद करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मिलने और प्रमाण पत्र वितरित करने का था। हालाँकि, यहाँ एक बड़ी बात सामने आई, जहाँ जिला प्रशासन ने सिर्फ कुछ चुनिंदा आदिवासी परिवारों से ही उनकी मुलाकात करवाई।

वहीं, बड़ी संख्या में अन्य आदिवासी परिवार अपनी समस्याएँ और माँगें लेकर राज्यपाल से मिलने पहुँचे थे। लेकिन, उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इस बात से नाराज आदिवासियों ने जमकर नारेबाजी की, हालांकि पुलिस ने उन्हें राज्यपाल के पास नहीं पहुँचने दिया।

यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर प्रशासन ने आम आदिवासी परिवारों को राज्यपाल से क्यों नहीं मिलने दिया, जबकि राज्यपाल स्वयं इसी अभियान के सिलसिले में यहाँ आए हुए थे। इस घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *