Datia Breaking : सिंध नदी में नहाने गईं 6 बच्चियां डूबीं, 5 सुरक्षित, 12 वर्षीय बच्ची लापता, SDRF की तलाश जारी

Parivesh
Datia Breaking

Datia Breaking : दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सेबड़ा थाना क्षेत्र में सिंध नदी के सनकुआं घाट पर आज एक बड़ा हादसा हुआ। नहाने गई छह बच्चियां तेज बहाव में बह गईं। स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी से पांच बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक 12 वर्षीय बच्ची अब भी लापता है।

Datia Breaking : घटना की सूचना मिलते ही सेबड़ा टीआई विनीत तिवारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची की तलाश जारी है।

स्थानीय प्रशासन लगातार घटनास्थल पर निगरानी बनाए हुए है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में दुख और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है, और बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर जमा हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *