Monday, October 5, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : रीवा में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई –...

MP News : रीवा में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई – यूपी से कार में ला रहा था तस्कर, 1320 कफ सिरप बरामद

MP News : रीवा। रीवा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से लाई जा रही नशीले कफ सिरप की भारी खेप जब्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो प्रयागराज से रीवा की ओर नशे की डिलीवरी लेकर आ रहा था। सोहागी पहाड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और जांच के दौरान 1320 शीशियों में कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। जब्त माल की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

सोहागी घाटी में घेराबंदी कर पकड़ी खेप

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागराज से एक कार में नशे की बड़ी खेप रीवा लाई जा रही है। सूचना पर सोहागी थाना पुलिस ने एसडीओपी त्यौंथर को नानस्वी शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने देर रात सोहागी पहाड़ में नाकाबंदी कर कार को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की से नशीले कफ सिरप की भारी मात्रा मिली।

Read More : Naalee Vivaad : ग्रेटर नोएडा में नाली विवाद पर चली गोलियां — दो की मौत, तीन घायल, गांव में तनाव

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी डिलीवरी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज से नशीली कफ सिरप की खेप लेकर रीवा शहर में डिलीवरी देने जा रहा था। आरोपी की पहचान बुलबुल रैदास निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पीछे नशे की तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, जिसकी कड़ियां अब खंगाली जा रही हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रीवा सहित आसपास के इलाकों में सक्रिय तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

Read More : CG News : जेल के भीतर ‘राजा’ की बादशाहत! मोबाइल से वीडियो शूट, प्रहरी बर्खास्त – रायपुर जेल प्रशासन में हड़कंप

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई। त्यौंथर एसडीओपी को नानस्वी शर्मा और सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन में नशे की खेपों पर निगरानी और सख्त कर दी गई है ताकि किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार जिले में न पनप सके।

“मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सोहागी घाटी में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। वाहन की तलाशी में 1320 शीशियों में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।”
— पवन शुक्ला, थाना प्रभारी, सोहागी

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here