Pradyuman Singh Tomar Inspection : मंत्री बने मेहमान: निरीक्षण के बीच दलित परिवार के घर मांगे दो निवाले, प्रद्युम्न सिंह तोमर की सादगी ने जीता ग्वालियर का दिल

0
82

Pradyuman Singh Tomar Inspection : ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने चिर-परिचित अंदाज और सक्रियता के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। शुक्रवार को मंत्री तोमर अचानक ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 36 पहुंचे और वहां की मूलभूत व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया। इस दौरान वे पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में नजर आए और उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

जमीनी हकीकत परखने गलियों में उतरे मंत्री: ऊर्जा मंत्री ने वार्ड 36 में सीवर लाइन, विद्युत आपूर्ति, सड़क की स्थिति और पेयजल व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने पूछा कि उन्हें पानी और बिजली से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं हो रही है। जहां कहीं भी खामियां नजर आईं, उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर समाधान के निर्देश दिए।

वाल्मीकि समाज के घर किया भोजन: निरीक्षण के दौरान मंत्री तोमर का एक मानवीय और सादगी भरा चेहरा भी देखने को मिला। उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले वाल्मीकि समाज के एक परिवार के घर जाकर सहज भाव से भोजन मांगा। परिवार के साथ जमीन पर बैठकर उन्होंने भोजन ग्रहण किया, जिसे देखकर स्थानीय लोग काफी प्रभावित हुए। मंत्री का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना बटोर रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here