CG liquor scam : ईडी के छापे में खुला खजाना! 17 किलो सोना, करोड़ों के हीरे और नकदी ने बढ़ाया सस्पेंस

0
142
CG liquor scam
CG liquor scam

CG liquor scam : बिलासपुर : बिलासपुर में शराब घोटाले की जांच को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में उनके घर और सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान की तलाशी ली गई। दिनभर चली जांच के दौरान ईडी को भारी मात्रा में कीमती सामान मिला, जिसमें करीब 17 किलो सोना, लगभग 3 करोड़ रुपये के हीरों के हार और नकदी शामिल बताई जा रही है।

CG liquor scam : सूत्रों के अनुसार, विवेक अग्रवाल फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई हैं, जिसे इस मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। विकास अग्रवाल का नाम मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के करीबी के रूप में सामने आया है। बताया जाता है कि शराब घोटाले के सिंडिकेट में विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और वह लंबे समय से फरार है।

CG liquor scam : ईडी की टीम सुबह तड़के विवेक अग्रवाल के घर पहुंची और सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। टीम ने घर के दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की। वहीं दूसरी टीम ने श्रीराम ज्वेलर्स में स्टॉक, लेनदेन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले।

CG liquor scam : जांच एजेंसी को शक है कि घोटाले से जुड़े पैसों का निवेश ज्वेलरी और अन्य संपत्तियों में किया गया हो सकता है। फिलहाल जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है, जिससे आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here