CG NEWS : वायरल वीडियो पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, गंडासा लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
106
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। थाना आजाद चौक क्षेत्र के रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक युवक द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई की।

CG NEWS : पुलिस उपायुक्त (वेस्ट ज़ोन) संदीप पटेल के निर्देश पर आजाद चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की। जांच में आरोपी की पहचान भावेश जंघेल के रूप में हुई। पुलिस ने पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा बरामद किया।

CG NEWS : आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26 के तहत धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी की पहचान भावेश जंघेल उर्फ राहुल, पिता स्वर्गीय विनोद जंघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामकुंड बगीचा पारा, थाना आजाद चौक, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here