भोपाल पहुँचते ही गरजी साध्वी प्रज्ञा : दिग्विजय सिंह का नाम लेना भी पाप है, कांग्रेस ने षड्यंत्र रचा, वीडियो वायरल….

भोपाल पहुँचते ही गरजी साध्वी प्रज्ञा : भोपाल। मालेगांव बम ब्लास्ट केस से बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल लौट आई हैं। उनके निवास पर ढोल-नगाड़ों, फूलों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों के बीच साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था।

भोपाल पहुँचते ही गरजी साध्वी प्रज्ञा : उन्होंने कहा, “दिग्विजय सिंह का नाम लेना भी खराब है। कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसा शब्द गढ़ा। मुझे झूठे केस में फंसाकर पुरुष अधिकारियों से प्रताड़ित किया गया। जांच के दौरान मुझसे बड़े-बड़े नाम लेने का दबाव बनाया गया, लेकिन मैंने कभी झूठ नहीं बोला।”

साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि आतंकवाद का कोई रंग और धर्म होता है, लेकिन इसे हिंदुओं पर थोपने की साजिश कांग्रेस ने रची। “कांग्रेस आतंकवादियों के लिए रोती है और हिंदुओं को प्रताड़ित करती है,” उन्होंने कहा। पहलगाम की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे हिंदुओं को कपड़े उतरवाकर मारपीट की गई और चुन-चुन कर प्रताड़ित किया गया।

भोपाल पहुँचते ही गरजी साध्वी प्रज्ञा

उन्होंने मांग की कि जो लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर भी जांच होनी चाहिए और सजा दी जानी चाहिए। जब उनसे राजनीति में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा, “हम राष्ट्रनीति करते हैं, राजनीति नहीं।”

ये भी बोले प्रज्ञा ठाकुर:

  • मुझसे झूठे बयान दिलवाने के लिए की गई थी प्रताड़ना

  • आतंकवाद फैलाने वालों का रंग हरा होता है

  • कांग्रेस हिंदुओं को प्रताड़ित करने का एजेंडा चलाती है

  • हिंदू आतंकवाद शब्द कांग्रेस की देन है

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories