Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Chambal River: चंबल की बीच धार में बंद हुआ यात्रियों से भरा...

Chambal River: चंबल की बीच धार में बंद हुआ यात्रियों से भरा स्टीमर, करीब 100 लोगों की अटकी सांसें; रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

Chambal River:प्रदीप शर्मा\ मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में चंबल नदी की बीच धार में उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों और मोटरसाइकिलों से भरा एक स्टीमर अचानक बंद हो गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर का डीजल खत्म होने के कारण वह नदी के तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बहने लगा। स्टीमर में करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बीच नदी में स्टीमर के रुकने और बहाव के साथ आगे बढ़ने से यात्रियों में दहशत फैल गई।

बीच नदी में बंद हुआ स्टीमर, यात्रियों में मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक स्टीमर मुरैना के नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के केंजरा घाट की ओर जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में यात्री और मोटरसाइकिलें सवार थीं। यात्रा के दौरान स्टीमर अचानक चंबल नदी की बीच धार में बंद हो गया।बताया जा रहा है कि स्टीमर में डीजल खत्म हो गया था। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर नदी के तेज बहाव में बहने लगा। अचानक आई इस स्थिति से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। नदी की बीच धार में स्टीमर को बहता देख कई यात्रियों की सांसें अटक गईं और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई।

Indore Drug Bust: इंदौर में 100 ग्राम से ज्यादा MD ड्रग्स जब्त, देवास के युवक समेत बाल अपचारी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची

Chambal River: घटना की जानकारी मिलते ही नगरा थाना पुलिस सक्रिय हुई। इसके साथ ही भिंड जिले की अटेर थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस और प्रशासन की टीम ने यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर को सुरक्षित तरीके से कनेरा घाट की ओर लाकर किनारे लगाया गया।

करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

स्टीमर के किनारे पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान किसी यात्री के नदी में गिरने या किसी अन्य तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि स्टीमर लंबे समय तक नदी के तेज बहाव में बहता रहता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

भिंड कलेक्टर ने मौके की जानकारी ली

Chambal River: घटना की सूचना मिलने के बाद भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और यात्रियों की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।प्रशासन की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई। घटना के बाद स्टीमर संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Maihar Ration Scam: मैहर में राशन वितरण में 27.81 लाख की गड़बड़ी, दो उचित मूल्य दुकानों पर FIR; एक आरोपी गिरफ्तार

डीजल खत्म होने से सामने आई बड़ी लापरवाही

Chambal River: चंबल नदी जैसे तेज बहाव वाले क्षेत्र में यात्रियों और वाहनों से भरे स्टीमर का बीच धार में डीजल खत्म होना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टीमर रवाना होने से पहले ईंधन, इंजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच कितनी गंभीरता से की गई, यह जांच का विषय है।फिलहाल राहत की बात यह है कि पुलिस और प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे उतार लिया गया और घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here