दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन : ISIS के 2 फिदायीन आतंकी गिरफ्तार; एक MP का निवासी…

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन : भोपाल/नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ी आतंकी साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल ने इस्लामिक स्टेट (ISIS) के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।इन गिरफ्तार संदिग्धों में से एक दिल्ली का निवासी है, जबकि दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन : फिदायीन हमलों की ले रहे थे ट्रेनिंग

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकी ‘फिदायीन हमलों’ (आत्मघाती हमलों) की ट्रेनिंग ले रहे थे। इन आतंकवादियों के निशाने पर देश की राजधानी दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सरकारी ठिकाने और भीड़भाड़ वाले इलाके थे।

READ MORE : Bhilai News : मूवी थिएटर में महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति-बेटे को पीटा; बचाने आए 3 पुलिसकर्मियों पर भी हमला…

यदि यह मॉड्यूल अपने मंसूबों में कामयाब हो जाता, तो देश की राजधानी में एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई से समय रहते एक बड़े खतरे को टाल दिया गया है।

स्पेशल सेल कर रही है गहन पूछताछ

दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उनके नेटवर्क, फंडिंग और देश के अन्य हिस्सों में मौजूद उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

READ MORE : Chhath Puja Special Train : छठ पूजा से पहले रेलवे का ‘डबल धमाका’! छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र से बिहार के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, कंफर्म बर्थ की गारंटी…

माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़े और भी कई खुलासे हो सकते हैं, जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories