Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

Chhindwara Police Fire Accident : छिंदवाड़ा पुलिस लाइन में अग्निकांड: बरसों पुराना रिकॉर्ड जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

Chhindwara Police Fire Accident : छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। दोपहर करीब 1:30 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते रिकॉर्ड रूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे विभाग का बरसों पुराना महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, अन्यथा पुलिस विभाग का पूरा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिकेशन सिस्टम खाक हो सकता था।

दोपहर के सन्नाटे में मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के रिकॉर्ड रूम से अचानक धुआं निकलता देख ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने शोर मचाया। लाइन में मौजूद भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। साथ ही तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुँचकर पुलिसकर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

महत्वपूर्ण फाइलों का भारी नुकसान इस अग्निकांड में सबसे बड़ा नुकसान पुलिस विभाग के रिकॉर्ड रूम को हुआ है। यहाँ बरसों पुराने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, केस डायरियाँ और अन्य प्रशासनिक रिकॉर्ड संधारित थे, जो आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिकॉर्ड का कोई डिजिटल बैकअप मौजूद था या नहीं।

बाल-बाल बचा साइबर सेल और कम्युनिकेशन सिस्टम रिकॉर्ड रूम के ठीक पास ही पुलिस विभाग का साइबर सेल और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल रूम स्थित है। यदि आग को नियंत्रित करने में थोड़ी भी देरी होती, तो जिले का पूरा कम्युनिकेशन सिस्टम और साइबर सेल का सर्वर रूम जलकर खाक हो जाता, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पूरी तरह ठप हो सकती थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने विभाग को करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक नुकसान से बचा लिया।

जांच के घेरे में आग लगने की वजह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा की बात कही जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Related Articles

Popular Categories