Thursday, May 21, 2026
43.1 C
Raipur

Singrauli Collector Gaurav Bainal Inspection : सिंगरौली प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: औचक निरीक्षण में खुली पोल, लापरवाह राजस्व अमले को कलेक्टर की सख्त चेतावनी

Singrauli Collector Gaurav Bainal Inspection : सिंगरौली: जिले के लंबित राजस्व प्रकरणों को लेकर कलेक्टर गौरव बैनल पूरी तरह सख्त नजर आ रहे हैं। गुरुवार को कलेक्टर ने देवसर तहसील के उज्जैनी, बड़ोखर और बरगवां तहसीलदार कोर्ट का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे महत्वपूर्ण मामलों के लंबित होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

पटवारी सस्पेंड, अधिकारियों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीर लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने पर पटवारी हल्का देवरा अजमेर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, प्रभारी नायब तहसीलदार बरगवां नागेश्वर पनिका और प्रभारी नायब तहसीलदार बड़ोखर दिनेश कुमार पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों अधिकारियों को 3 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब पेश करने को कहा गया है।

“समय-सीमा में हो काम, वरना होगी कठोर कार्रवाई”

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में बेवजह की देरी से आम आदमी परेशान होता है। उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • प्रकरणों की प्रारंभिक सुनवाई नियमित रूप से की जाए।
  • जिन मामलों में पटवारी प्रतिवेदन (रिपोर्ट) लंबित है, उनकी तत्काल बैठक लेकर समय-सीमा में रिपोर्ट ली जाए।
  • निर्धारित समय पर रिपोर्ट न देने वाले पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण का उद्देश्य

कलेक्टर गौरव बैनल का यह औचक निरीक्षण राजस्व न्यायालयों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए था। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर निराकरण का पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करना होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Chhatarpur  में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Chhatarpur में शादी से पहले टूटा रिश्ता, निजी वीडियो भेजकर रुकवाई गई बारात..

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Exclusive Interview With Rohitash Gaud | Bhabiji Ghar Par Hain Actor | Manmohan Tiwari

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

Twisha Sharma Case:: राष्ट्रपति तक पहुंची न्याय की गुहार, परिवार ने उठाए सवाल..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

CG News: साजपाली में मनरेगा कार्य को लेकर विवाद, सवाल पूछने पर सरपंच का पत्रकारों से अभद्र व्यवहार..

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

Noida Dowry Case: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बची बेटी! दहेज के लालच की खौफनाक कहानी

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Latest YouTube Shorts

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

Cockroach Janta Party” पर मचा सियासी बवाल!

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

5G भूल जाइए! जापान ने बना लिया दुनिया का पहला 6G डिवाइस

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

Noida Dowry Case: भोपाल से नोएडा तक एक ही दर्द दहेज की भेंट चढ़ीं बेटियां..

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories