Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

Niwari News :सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय बना अव्यवस्थाओं का गढ़, करोड़ों की लागत के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव

Niwari News :निवाड़ी। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम असाटी में करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और दो वर्षों से संचालित भी हो रहा है। लेकिन प्राथमिक कक्षाएं अभी भी गांव के पुराने स्कूल में ही संचालित हो रही हैं। जबकि प्राथमिक कक्षाएं भी सीएम राइस के परिसर में ही संचालित होना चाहिए।

 

Niwari News :नवनिर्मित भवन में स्कूल संचालित होते ही सीएम साईज स्कूल बहुमंजिला भवन की खामियां भी उजागर होने लगी हैं। शासन की मंशा के अनुसार यह विद्यालय निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होना चाहिए था, लेकिन फिलहाल यहां अव्यवस्थाओं का अंबार देखने को मिल रहा है। सीएम साईज स्कूल साफ सफाई को ठेंगा दिखा रहा है। दो वर्षों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती तक नहीं हो पाई है जिसके कारण पूरे स्कूल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।स्कूल में जो भी स्टाफ आउटसोर्सिंग से रखा गया है उसमें अधिकांश स्टाफ नदारद रहता है। जिम्मेदार‌ आधिकारिक कर्मचारी मुख्यमंत्री की सीएम साईज योजना को पलीता लगाने में लगे हुए। स्कूल में संचालित कक्षाओं में बच्चे नाम मात्र को आते हैं। बच्चों की उपस्थिति के लिए किसी प्रकार का कोई बंधन नहीं है।

Niwari News :सिर्फ एक सफाई कर्मचारी के भरोसे पूरा भवन

Niwari News :तीन मंजिला विद्यालय भवन में लगभग 50 कमरे हैं, जिनकी साफ-सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ एक सफाई कर्मचारी पर छोड़ दी गई है। इसके चलते हर दिन अधिकतम दो से तीन कमरों की ही सफाई हो पा रही है, जबकि बाकी परिसर में गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। टॉयलेट्स की स्थिति बेहद दयनीय है—इनमें से अधिकांश से भारी दुर्गंध आ रही है, जिससे छात्र-छात्राएं उनका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। विद्यालय परिसर में बने किचन और मैदान में भी पानी भरने की समस्या बनी हुई है।

Niwari News :शिक्षकों की कमी, प्रभारी प्राचार्य के भरोसे संचालन

Niwari News :सरकार द्वारा सीएम राइज विद्यालयों में उच्चस्तरीय शिक्षा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन ग्राम असाटी स्थित सीएम राइज विद्यालय में आज तक स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हो सकी है। विद्यालय का संचालन प्रभारी प्राचार्य के भरोसे किया जा रहा है। यहां लगभग 23 शिक्षक पदस्थ हैं, जबकि विद्यार्थियों की संख्या 500 से अधिक है। जब प्राइमरी विद्यालय को भी इस भवन में शिफ्ट किया जाएगा, तो यह संख्या बढ़कर 900 के करीब हो जाएगी। ऐसे में शिक्षकों की संख्या स्पष्ट रूप से अपर्याप्त है और इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Niwari News :अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश, लेकिन हिंदी माध्यम से पढ़ाई

Niwari News :विद्यालय में कक्षाएं हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में संचालित होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों की नियुक्ति आज तक नहीं हो सकी है। परिणामस्वरूप, बच्चों को प्रवेश तो अंग्रेजी माध्यम में दिया जा रहा है, परंतु पढ़ाई हिंदी माध्यम से कराई जा रही है, जिससे बच्चों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।

Niwari News :बस सुविधा नदारद, बच्चों को हो रही परेशानी

Niwari News :सीएम राइज विद्यालय के लिए बस सुविधा भी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस कारण दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विद्यालय में 6 सुरक्षा गार्ड नियुक्त होने के बावजूद अधिकांश गार्ड की अनुपस्थिति देखी गई, जिससे विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

Niwari News :खस्ताहाल भवन, जगह-जगह पानी भराव

Niwari News :भवन में जगह-जगह पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है। किचन, मैदान और कई कक्षों में जलजमाव बना हुआ है, जिससे बच्चों की खेलकूद गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। यह स्थिति भविष्य में स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

Niwari News :सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय में वर्तमान हालात शासन की मंशा के विपरीत हैं। यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो यह करोड़ों की लागत से बना आधुनिक विद्यालय सिर्फ एक और सरकारी उपेक्षा का शिकार भवन बनकर रह जाएगा। अब जरूरत है कि शासन तत्काल स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति, सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि, अंग्रेजी माध्यम के योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, तथा बच्चों के लिए बस सुविधा जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।

Niwari News :सीएम राईज के संचालन में लापरवाही करने वालों को नहीं बख्शा जायेगा-कलेक्टर

Niwari News :कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि सीएम राईस स्कूल असाटी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा और कमियां मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम राईस स्कूल के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories